बेताल पच्चीसी की नवीं कहानी - सर्वश्रेष्ठ वर कौन ?Ninth Story of Vikram And Vaital ! Vikram Vaital ki navi Kahani - sarvashresth var koun,बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल पच्चीसी, list of bikram betal stories in hindi, vikram baital, betal, vetal, vikram, raja vikramditya hindi, vikram, all vikram vaital stories in hindi pdf download, hindi stories, list, all story in hindi, hindi me kahaniya, bikram vaital ki kahani hindi me
जैसा की इससे पहली कहानी पढ़ा की कैसे राजा ने जैसे ही उत्तर दिया , बैताल फिर से जाकर पेड़ पर लटक गया| जब राजा विक्रमादित्य उसको लेकर वापस आने लगे तो बैताल ने एक और कहानी सुनाई| आईये पढ़ते है, क्या थी वो कहानी|
सर्वश्रेष्ठ वर कौन - बेताल पच्चीसी की नवीं कहानी |
एक दिन राजा के पास चार देश के चार वर आये। एक ने कहा, "मैं एक कपड़ा बनाकर पाँच लाख में बेचता हूँ, एक लाख देवता को चढ़ाता हूँ, एक लाख अपने अंग लगाता हूँ, एक लाख स्त्री के लिए रखता हूँ और एक लाख से अपने खाने-पीने का ख़र्च चलाता हूँ। इस विद्या को और कोई नहीं जानता।"
दूसरा बोला, "मैं जल-थल के पशुओं की भाषा जानता हूँ।"
तीसरे ने कहा, "मैं इतना शास्त्र पढ़ा हूँ कि मेरा कोई मुकाबला नहीं कर सकता।"
चौथे ने कहा, "मैं शब्दवेधी तीर चलाना जानता हूँ।"
चारों की बातें सुनकर राजा सोच में पड़ गया। वे सुन्दरता में भी एक-से-एक बढ़कर थे। उसने राजकुमारी को बुलाकर उनके गुण और रूप का वर्णन किया, पर वह चुप रही।
इतना कहकर बेताल बोला, "राजन्, तुम बताओ कि राजकुमारी किसको मिलनी चाहिए?"
राजा बोला, "जो कपड़ा बनाकर बेचता है, वह शूद्र है। जो पशुओं की भाषा जानता है, वह ज्ञानी है। जो शास्त्र पढ़ा है, ब्राह्मण है; पर जो शब्दवेधी तीर चलाना जानता है, वह राजकुमारी का सजातीय है और उसके योग्य है। राजकुमारी उसी को मिलनी चाहिए।"
राजा के इतना कहते ही बेताल गायब हो गया। राजा बेचारा वापस लौटा और उसे लेकर चला तो उसने दसवीं कहानी सुनायी।
Ninth Story of Vikram And Vaital ! Vikram Vaital ki navi Kahani - sarvashresth var koun,बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल पच्चीसी, list of bikram betal stories in hindi, vikram baital, betal, vetal, vikram, raja vikramditya hindi, vikram, all vikram vaital stories in hindi pdf download, hindi stories, list, all story in hindi, hindi me kahaniya, bikram vaital ki kahani hindi me
No comments:
Post a Comment