बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल-पच्चीसी | - Hindi mey

Post Top Ad

बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल-पच्चीसी |

Share This

Complete Vikram-Betal Stories In Hindi

बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल पच्चीसी, list of bikram betal stories in hindi, vikram baital, betal, vetal, vikram, raja vikramditya hindi, vikram, all vikram vaital stories in hindi pdf download, hindi stories, list, all story in hindi, hindi me kahaniya, bikram vaital ki kahaniya hindi me
साभार : relypost


बैताल पचीसी (वेताल पचीसी या बेताल पच्चीसी (संस्कृत:बेतालपञ्चविंशतिका) पच्चीस कथाओं से का  एक ग्रन्थ है। इसके रचयिता बेतालभट्ट या सोमभट्ट बताये जाते हैं, जो न्याय के लिये प्रसिद्ध राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे। ये कथायें राजा विक्रम की न्याय-शक्ति का बोध के बारे में बताती है। बेताल प्रतिदिन एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता है कि राजा को उसका उत्तर देना ही पड़ता है। उसने शर्त लगा रखी है कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा। लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने पर राजा से चुप नहीं रहा जाता।



Origin of Baital Pacchisi? Why These stories has started.


जानिए बैताल पच्चीसी क्यों सुरु हुई|


पूरी कहानिया पढ़ने से पहले कुछ बातो के बारे में जान लेना चाहिए| आइये हम जानते है बैताल पच्चीसी के बारे में कुछ रोचक बाते| 



प्राचीन काल में विक्रमादित्य नाम के एक आदर्श राजा हुआ करते थे। अपने साहस, पराक्रम और शौर्य के लिए  राजा विक्रम मशहूर थे। ऐसा भी कहा जाता है कि राजा विक्रम अपनी प्राजा के जीवन के दुख दर्द जानने के लिए रात्री के पहर में भेष बदल कर नगर में घूमते थे। और दुखियों का दुख भी दूर करते थे। राजा विक्रम और बेताल के किस्सों पर कई सारी किताबें और कहानियाँ प्रकाशित हुई हैं। विक्रमादित्य और बेताल के किस्सों पर छपी “बेताल पच्चीसी / Baital Pachisi” और “सिंहासन बत्तीसी / Singhasan Battisi” प्रख्यात किताबें हैं। जिन्हें आज भी अभूतपूर्व लोकप्रियता प्राप्त है।

प्राचीन साहित्य वार्ता लेख “बेताल पच्चीसी” महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा 2500 वर्ष पूर्व रचित किया गया था। और उसी के अनुसार, राजा विक्रम ने बेताल को पच्चीस बार पेड़ से उतार कर ले जाने की कोशिश की थी और बेताल ने हर बार रास्ते में एक नई कहानी राजा विक्रम को सुनाई थी।

आप इस कहानी से सम्बंधित कहानियों का (Alif the Unseen by G. Willow Wilson) संग्रह यहाँ से डाउनलोड कर सकते है| 

बैताल कौन था ? और राजा विक्रमादित्य उसे लाने क्यों गए थे?

पुराने समय में एक दुष्ट तांत्रिक अपनी तांत्रिक शक्तिया बढ़ाने के लिए एक अनुशंधान करता है, जिसको पूरा करने लिए उसको बत्तीस लक्षण वाले स्वस्थ ब्राह्मण पुत्र की बली देने की आवश्यकता पड़ती है| वह तांत्रिक ऐसे ही एक बच्चे की तलाश करता है, और उससे के बड़ा ही गुडवान बालक मिल भी जाता है|

तांत्रिक उस ब्राह्मण के लड़के की बलि देने के लिए उसका पीछा करता है, बालक अपना बचाव करते करते और भागते भागते एक घने जंगल में  पहुंच जाता है| जंगल में उसे एक प्रेत मिलता है, बालक प्रेत को अपनी आपबीती सुनाता है, प्रेत को उस बालक पर दया आ जाती है और वो उसको बचाने के लिए कुछ शक्तिया देता है, और उसी जंगल में एक वृक्ष पर लटक जाने का सुझाव देता है, तथा यह भी बताता है की जब तक वो वृक्ष पर लटका रहेगा तबतक तांत्रिक उसे मार नहीं पाएगा| इस कहानी में वही ब्राह्मण पुत्र बैताल है| 

प्रेत द्वारा मार्ग सुझाये जाने पर तांत्रिक उस बालक को मार नहीं पाता है तथा उसका प्रतिष्ठान अधूरा रह जाना है| अपने प्रतिष्ठान को पूरा करने का कोई मार्ग शेष नहीं रह जाने पर तांत्रिक एक कपट जाल की रचना करता है| वो एक साधु बनने का स्वांग रचता है| और राजा विक्रम के पराक्रम और शौर्य गाथाओं को सुन कर अपना काम निकलवा लेने का जाल बिछाता है। और राजा विक्रम को यात्रा के दौरान प्रति दिन एक स्वादिष्ट फल भेंट भेजता है। जिसके अंदर एक कीमती रत्न रूबी होता है। इस भेद का पता लगाने के लिए राजा विक्रम उस साधु की खोज करते हैं। अंततः राजा विक्रम उसे खोज लेते हैं।

चूँकि उस ढोंगी भिक्षुक में स्वयं बेताल को लाने की शक्ति नहीं होती इसलिए वह स्वांग रच कर राजा विक्रम से उस पेड़ पर लटक रहे प्रेत बेताल को लाने के लिए कहता है। राजा विक्रम उस तांत्रिक की असल मंशा से अनजान उसका काम करने निकल पड़ते है।

राजा विक्रम पेड़ से बेताल को हर बार उतार लेते और उस भिक्षुक के पास लेजाने लगते। रास्ता लंबा होने की वजह से हर बार बेताल कहानी सुनाने लगता और यह शर्त रखता है कि कहानी सुनने के बाद यदि राजा विक्रम ने उसके प्रश्न का सार्थक उत्तर ना दिया तो वह राजा विक्रम को मार देगा। और अगर राजा विक्रम ने जवाब देने के लिए मुंह खोला तो वह रूठ कर फिर से अपने पेड़ पर जा कर उल्टा लटक जाएगा।

बेताल द्वारा सुनाई गयी इन्ही कहानियो को बिक्रम बेताल कि कहानियो का नाम दिया गया है| बैताल ने यात्रा के दौरान कुल 25 कहानियाँ सुनाई थी, इसी लिए इन कहानियों के संग्रह को बैताल पच्चीसी के नाम से भी जाना जाता है| 


Hindimey.blogspot.com के माध्यम से हम बैताल पचीसी की सभी कहानियों को एक एक करके प्रकाशित करेंगे ताकि आप उन्हें मुफ्त पढ़ पाएँ। जैसे-जैसे नई कहानिया प्रकाशित होंगी, वैसे-वैसे नीचे दिए गए लिंक्स को अपडेट कर दिया जायेगा ताकि आप सभी कहानियों को एक जगह से पढ़ पाएँ।

बिक्रम बैताल के सभी कहानियों की सूची या बैताल पच्चीसी

1.  पापी कौन ? - बेताल पच्चीसी की पहली कहानी |
2.  पति कौन ? बेताल पच्चीसी की दूसरी कहानी |
3.  पुण्य किसका ? - बेताल पच्चीसी की तीसरी कहानी |
4.  ज्यादा पापी कौन ? - बेताल पच्चीसी की चौथी कहानी |
5.  असली वर कौन? - बेताल पच्चीसी की पाँचवीं कहानी|
6.  पत्नी किसकी ? - बेताल पच्चीसी की छठी कहानी|
7.  किसका पुण्य बड़ा ? - बेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी|
8.  सबसे बढ़कर कौन ? - बेताल पच्चीसी की आठवीं कहानी|
9.  सर्वश्रेष्ठ वर कौन - बेताल पच्चीसी की नवीं कहानी |
10.  सबसे अधिक त्यागी कौन?- बेताल पच्चीसी की दसवीं कहानी|
11.  सबसे अधिक सुकुमार कौन? की बेताल पच्चीसी ग्यारहवीं कहानी!!
12.  दीवान की मृत्यु क्यूँ ? - बेताल पच्चीसी की बारहवीं कहानी|
13.  अपराधी कौन? - बेताल पच्चीसी की तेरहवीं कहानी|
14.  चोर ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोया और फिर हँसा? की बेताल पच्चीसी - चौदहवीं कहानी।
15.  क्या चोरी की गयी चीज़ पर चोर का अधिकार होता है: बेताल पच्चीसी की पन्द्रहवीं कहानी
16.  सबसे बड़ा काम किसने किया? की  बेताल पच्चीसी सोलहवीं कहानी||
17.  अधिक साहसी कौन : बेताल पच्चीसी की सत्रहवीं कहानी!!
18.  विद्या क्यों नष्ट हो गयी? बेताल पच्चीसी की अठारहवीं कहानी
19.  पिण्ड दान का अधिकारी कौन - बेताल पच्चीसी की उन्नीसवीं कहानी!
20.  बालक क्यों हँसा? बेताल पच्चीसी की बीसवीं कहानी!
21.  सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? - बेताल पच्चीसी की इक्कीसवीं कहानी!
22.  शेर बनाने का अपराध किसने किया? बेताल पच्चीसी की बाईसवीं कहानी!
23.  योगी पहले क्यों रोया, फिर क्यों हँसा? बेताल पच्चीसी की तेईसवीं कहानी!
24.  माँ-बेटी के बच्चों में क्या रिश्ता हुआ? बेताल पच्चीसी की चौबीसवीं कहानी!
25.  बेताल पच्चीसी - पच्चीसवीं कहानी!!

तो आइये साथ मिलकर आनंद उठाते है इन जबरदस्त कहानियो का| 

आप इस कहानी से सम्बंधित कहानियों का (Alif the Unseen by G. Willow Wilson) संग्रह यहाँ से डाउनलोड कर सकते है| 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages