सिगरेट पीना कैसे छोड़े? proven और best techniques to quit smoking - Hindi mey

Post Top Ad

सिगरेट पीना कैसे छोड़े? proven और best techniques to quit smoking

Share This

सिगरेट पीना कैसे छोड़े? proven और best techniques to quit smoking.

proven और best techniques to quit smoking, sigrate kaise chore, chhore, stop smoking tips, how to stop smoking, tobacco, tar content in cigarettes, in hindi, hindi me, best tips, proven tips, research on smoking tobacco

      दोस्तों आजतक अपने सैकड़ो ब्लॉगस और websites पर इससे जुड़े लेख पढ़े होंगे| वो सब आपको एक तरह की ही चीजे बताते है| कोई भी नयी बात नहीं बताता है न ही वो जानकारी किसी रिसर्च पर होती हैं, वो तो बस कही से चुराकर अपने ब्लॉग पर लिख देते है| मै ये नहीं कह रहा ही सभी लोग ऐसा करते है लेकिन 90% लोग बस यही कर रहे है| आप इस आर्टिकल को पूरा पड़े और इसका लाभ उठाये| आप जरूर स्मोकिंग छोड़ने में कामयाब होंगे| proven and best techniques to quit smoking

ज्यादातर ब्लॉग्स पर आपने पढ़ा होगा की -

   प्लान बनाये, दोस्तों से बताये  करे, जेब में छुट्टे पैसे नहीं रखे, धीरे-धीरे छोड़े, योगा करें और ना जाने क्या क्या| कुछ तो ये भी सलाह देते है की खान पान में बदलाव लाओ| अरे भाई सिगरेट छोड़ने की कोशिस कर रहे है लोग और ये लोग इससे डाइटिंग करा रहे हैं| हद है बेवकूफी की, आप ही सोचो प्याज के जूस और सिगरेट छोड़ने का क्या कनेक्शन है| अगर आप 2 चम्मच दालचीनी खा लेंगे तो क्या सिगरेट पिने का मन नहीं करेगा| सब पागल बना रहे है|

सिगरेट पिने वाले या Smokers कितने प्रकार के होते है|

      अगर आप सिगरेट छोड़ने का मन बना रहे है या सिगरेट पीते हैं तो आपको पहले ये जानना पड़ेगा की सिगरेट पिने वाले या smokers कितने प्रकार के होते है| और आप इनमे से कौन है| हमने स्मोकर्स को तीन मुख्य श्रेणिओ में बाँटा है, और इन्ही श्रेणिओ के हिसाब से आपको सिगरेट छोड़ने के टिप्स की जानकारी दी जाएगी|

  • ओकेजनल स्मोकर्स

       ओकेजनल स्मोकर्स कभी कभार ही सिगरेट सेवन करते हैं, जैसे किसी की शादी, पार्टी, friends meet, इनका कोई सिलेक्टेड ब्रांड नहीं होता है न ही ये इसे नशे के रूप में लेते हैं| ये तो बस दिखावा करने के लिए या पिअर प्रेशर की वजह से धूम्रपान करते हैं| एक बार सिगरेट का सेवन करने के बाद ऐसा नहीं है की इस टाइप के स्मोकर्स अभी-कभी जब अकेले होते हैं, या निराश होते है तब भी स्मोक कर लेते हैं| ये ही शुरुआत है धूम्रपान के आदत की| अगर आप इस केटेगरी में हैं तो संभल जाये, भले ही आप कितना भी कहे की आपको आदत नहीं है, लेकिन धिरे धीरे आपको भी आदत लग ही जाएगी|

     अगर आप इस श्रेणी के स्मोकर हैं और चाहते हैं की आप रेगुलर स्मोकर ना बने और ऐसे ही ओकेजनल स्मोकर बने रहे तो निम्न बातों का ध्यान रखे:-
  1. जब भी दोस्तों से मिले तो कम से कम सिगरेट स्मोक करने में एकबार का अंतराल जरूर दे| मतलब अगर आप सप्ताह में दो बार मित्रो से मिले तो एकबार सिगरेट ना पिए, इससे avoid करने के लिए आप कुछ और लेकर खा सकते हैं|
  2. जब भी किसी पार्टी में जाये तो बेहतर हो अपने किसी ऐसे रिस्तेदार को भी साथ लेले जिनके सामने आप धूम्रपान नहीं कर सकते हो|
  3. महीने में कम से कम एक नो स्मोकिंग सप्ताह जरूर मनाये|

  • लाइट, कैज़ुअल और सोशल स्मोकर्स

        यह दूसरी सबसे बड़ी केटेगरी है स्मोकर्स की| इस श्रेणी के स्मोकर रोजाना 1 से लेकर 3 तक सिगरेट स्मोक करते है| ये लोग बस दिखावा करने के लिए सिगरेट का सेवन करते है| जयादातर लोग अपनी नाक ऊंची दिखाने के लिए और अपना रुतबा बड़ा दिखाने के लिए ही लोगो के सामने सिगरेट का सेवन करते है| लेकिन इनलोगो को नहीं पता होता है की कैसे ये रेगुलर स्मोकर बन चुके हैं और स्मोकिंग के आदि हो चुके है| दोस्तों अगर आप इस केटेगरी में  प्लीज कुछ और ट्राय करे, मिसाल के तौर पर आप चॉकलेट्स  सकते है आपके स्टेटस क्लो बरक़रार रखेगी और आपको अच्छा भी लगेगा| आपके लिए  समय है स्मोकिंग छोड़ने का, अगर  की तो बाद  बहुत तकलीफ होगी और  चाह क्र भी smoking quit नहीं कर पाएंगे|

        अगर आप इस श्रेणी के स्मोकर हैं और चाहते हैं की आप रेगुलर स्मोकर ना बने और ऐसे ही ओकेजनल स्मोकर बने रहे तो निम्न बातों का ध्यान रखे:-

  1. जैसा की आपको अबतक cigarette की आदत नहीं लगी है, आपके लिए smoking quit करना इजी है|
  2. सिगरेट की जगह कुछ और जैसे चॉकलेट्स या चिप्स या फिर कोल्ड ड्रिंक्स ट्राय करे|
  3. ऐसे दोस्त जो स्मोक करते है उनसे उस वक्त दूर रहे जब वो स्मोक कर रहे है|
  4. अपने जेब में कुछ एक्स्ट्रा चॉकलेट्स, toffees या chewing gum रखे  सिगरेट लेने का मन करे  इनमे से एक ले ले| आपको अच्छा लगेगा| 

  • रेगुलर स्मोकर्स

        रेगुलर स्मोकर्स के बारे में ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है, जैसा नाम वैसा मतलब| आजकल ज्यादातर लोग जो धूम्रपान करते है वो इसी केटेगरी में आते हैं| ये वो स्मोकर्स है जो रोजाना 4 से 10 या उससे ज्यादा सिगरेट तक पीते हैं| इन्होने अपना एक best brand सेलेक्ट कर के रखा होता है तथा इनके पास आपको सिगरेट की डब्बी और लाइटर भी मिल सकता है| रेगुलर स्मोकर्स जब भी कुछ खाएंगे-पिएंगे या टाइमपास करेंगे, या किसी का इंतजार कर रहे होंगे तब इनको सिगरेट पीने की जरूरत महसूस होती है और ये इस टाइम पर सिगरेट जरूर पिते हैं| सही शब्दों में कहे तो इनको आप धूम्रपान का आदी कह सकते है| इनको धूम्रपान से दूर होने में काफी परेशानी होती है| लगभग नामुमकिन|

      आगे हम इसी श्रेणी के लोगो को ध्यान रखते हुए कुछ सुझाव प्रस्तुत करेंगे ये सारे सुझाव रिसर्च पर आधारित है, और एकदम सुरक्षित और कारगर है|

आइये बात करते है कुछ proven और best तरीको की जिससे आपको सिगरेट छोड़ने में आसानी होगी|

       अब तक हमने ये पता लगा लिया है की आप किस श्रेणी में आते है और दो श्रेणिओ के लोगो के लिए कुछ सुझाव भी दिए| अब बारी है रेगुलर स्मोकर्स की मदद करने की| दोस्तों सिगरेट छोड़ना एक बहुत ही मुश्किल काम होता हैं, मई ऐसे कई लोगो को जनता हु जो आये दिन इसे छोड़ने की कसमें लेते है कुछ वही ढाक के तीन पात | वैसे ही कुछ ऐसे लोग भी है जिन्होंने प्रण लिया और उसपर अमल किया और इससे निजात पाई|

हमने  जानकारी उन्ही लोगो से बात करके इक्कट्ठा की है, कृप्या ध्यान से पढे और अमल करे आपको जरुर सफलता मिलेंगी|

स्मोकिंग छोड़ने का पक्का इरादा बनाये|

      दोस्तों  किसी एक की बात नहीं रहा, इंसानो को इसी तरह बनाया गया है की वो किसी भी माहौल में ढल जाये| हम सभी अगर एक बार कोई निर्णय ले लें तो हमारे अंदर उससे पूरा करने की क्षमता रखते है| यही खाशियत हमें जानवरो से अलग करती है| अगर आप smoking quit करने का मन बना रहें है तो, इसके लिए आपको द्रढ़ निश्चय करना पड़ेगा और इसके प्रति प्रतिबद्ध होना पड़ेगा| बिना द्रढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता के धूम्रपान से दूर होना संभव नहीं है| अगर आपने पक्का मन बना लिया है तो आगे बढ़े|

स्टेप 1. धीरे धीरे कम करें

     दोस्तों स्मोकिंग की लत को एक बीमारी की तरह ले, जैसे कोई भी बीमारी एकदम से ठीक नहीं होती वैसे ही स्मोकिंग भी एकदम नहीं छूट सकती है| इसके लिए आपको धीरे धीरे कम करना पड़ेगा| निम्न पॉइंट्स को ध्यान से पड़े और इनपर अमल करें|

    सबसे पहले आपको सिगरेट पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी| इसके लिए आप बड़ी सिगरेट लेते हो तो आप उसकी जगह पतली सिगरेट ले| इससे आप अगर दिन भर में 10 सिगरेट्स पीते होंगे तो शुरुआत में 10 ही रखे लेकिन रेगुलर साइज की सिगरेट नहीं small size या low tar सिगरेट्स को प्रयोग में लाये| इससे number of cigarettes तो पहले जितनी रहेगी लेकिन तम्बाकू का सेवन कम हो जायेगा| इससे आप की तंबाकू पर निर्भरता कम होगी| शुरुआत समस्या हो सकती है लेकिन 2-3 में ही आपको फर्क नहीं पड़ेगा|
एक रेगुलर साइज सिगरेट में 11 से 16 mg/gm तक होती है लेकिन पतली और low tar cigarettes में इसकी मात्रा 3 से 5 mg/gm तक ही होती है|
proven और best techniques to quit smoking, sigrate kaise chore, chhore, stop smoking tips, how to stop smoking, tobacco, tar content in cigarettes, in hindi, hindi me, best tips, proven tips, research on smoking tobacco

Low tar cigarettes के कुछ बेहतर ब्रांड्स

      अगर अपने पहला स्टेप पार कर लिया, मुबारक हो अगर आप रोजाना 10 सिगरेट लेते थे तो बिना काउंट कम किये अब आप एकदम से दिन में 4-5 ही सिगरेट स्मोक कर रहे है| इस स्टेप को अधिकतम 2 सफ्ताह तक ही जारी रखे|

स्टेप 2. रोजाना की सिगरेट संख्या को काम करे| 

       पहले स्टेप को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब बारी आती हैं, तम्बाकू के सेवन को और भी काम करने की| इसके लिए आप जितनी बार सिगरेट का सेवन करते है उतनी बार ही करे लेकिंग पूरी सिगरेट ख़तम करने की बजाय आधी पीकर बाकि आधी फेंक दे| इससे तम्बाकू पर आपकी निर्भरता और भी कम हो जाएगी| और अगर आप ऐसे करने में सफल रहे तो टेक्नीकली आप अब रोजाना केवल 2 - 3 सिगरेट्स का सेवन ही कर रहे होंगे| इसे भी अधिकतम 2 सफ्ताह तक ही जारी रखें| एक महीने में इतनी प्रोग्रेस काफी अच्छी है|

स्टेप 3. रिप्लेस करें|

      अब समय है सिगरेट स्मोकिंग को स्किप करने का, इसके लिए अब आपको यह पता लगाना होगा की आप कब-कब स्मोकिंग जरूर करते है| जैसे की खाने के बाद, ब्रेक टाइमिंग में, सोने से पहले इत्यादि| इसके बस आपको बस धिरे-धिरे किसी भी एक टाइम के सिगरेट के सेवन को किसी और चीज़ से रिप्लेस करना है| इसके लिए  कोई और चीज़ जो आपको ज्यादा पसंद हो वो ले सकते है| जैसे chewing gum, chips, chocolates या toffees | और आप चाहे तो इनको अपनी आदतों में शामिल कर सकते हैं|

स्टेप 4. ध्यान को कहीं और केंद्रित करें|

     जब भी आपको धूम्रपान की जरुरत मेहसूस हो तब आप अपने अआप को रोकने की कोशिस जरूर करें| इसके लिए आप अपने ध्यान को कही और केंद्रित करने का प्रयास करें| लेकिन ध्यान कहा लगाए ये भी बहुत बड़ी समस्या है| 
     अगर आप मेरी बात माने तो आप मेरा तरीका अपना सकते हैं, आपके मोबाइल फ़ोन में कम से कम 100-200 नंबर तो होंगे ही, और उनमे से जयादातर ऐसे होंगे जिनको आप जानते तो होंगे और बात करने के लिए नंबर भी लिया होगा लेकिंग महीनो से कोई बात नहीं की होगी| आप उनलोगो को ही बारी-बारी से कॉल करके बात करे| उनके बारे में घरवालों के बारे में इत्यदि इससे अप्प ध्यान को आराम से स्मोकिंग से भटका कर कही और केंद्रित कर सकते हैं|
    अपने ध्यान को स्मोकिंग से हटाने के लिए आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जाये| इसके लिए आप किसी दूसरे शहर जाये, अपने रिस्तेदारो से मिलने जाये, अपने रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा सा समय निकाल कर अपने आप को ब्रेक दे और एन्जॉय करें| 

स्टेप 5. स्मोकिंग करने वालो से दुरी बना कर रखे| 

      दोस्तों अगर आप इतनी मेहनत कर रहे है तो इस बात का ध्यान जरूर रखे की जब आपके दोस्त स्मोकिंग कर रहे हो तो आप वहाँ पर उस समय ना जाकर थोड़ी देर में जाये जबतक वो खत्म कर चुके हो| चाहे आपकी will power कितनी भी अच्छी क्यों ना हो आप अगर अपने दोस्तों के पास उस समय जायेंगे तो आप जरूर स्मोक करेंगे| आप अपने दोस्तों से स्मोकिंग छोड़ने के लिए सहायता मांग सकते है, उनसे विनती करें की वो आपको प्रोस्त्साहित करें, और आपको स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करें|

     अगर आपलोगो ने इन उपायों का उपयोग किया और ढृढ़ निश्चय पर ठीके रहे तो २ से ३ महीने के अंतर्गत आप cigarette smoking छोड़ चुके होंगे| आपको मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाये| आप अपने इस प्रयाश में शत प्रतिशत सफल हों|

अगर आपलोगो को यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कृपया अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें| फेसबुक और व्हाट्सप्प पर अपने मित्रों के साथ साँझा करें| धन्यवाद|
proven और best techniques to quit smoking, sigrate kaise chore, chhore, stop smoking tips, how to stop smoking, tobacco, tar content in cigarettes, in hindi, hindi me, best tips, proven tips, research on smoking tobacco

2 comments:

Post Bottom Ad

Pages