एक बैंक वाले का दर्द। निरव मोदी PNB घोटाला ! - Hindi mey

Post Top Ad

एक बैंक वाले का दर्द। निरव मोदी PNB घोटाला !

Share This
    यह कहानी मुझे मेरे मैसेज बॉक्स में प्राप्त हुई थी, मुझे यह बहुत ही अच्छी लगी, इसीलिए मै इसे आपलोगो के साथ शेयर कर रहा हु| अगर आपको ये कहानी अच्छी लगे तो अपने facebook और whatsapp पर जरूर शेयर करे| यदि इस कहानी से आपको कोई आप्पति हो तो comment कर के हमें बताये| 
आइये सुरु करते है इस कहानी को|
WhatsApp Political image gif Messages, image gif political messages on whatsapp, best political image gif messages for whatapp, anty BJP modi whatapp massages, congress, political, jokes, best anty bjp whataapp-massage ek bank wale ka dard

एक बैंक वाले का दर्द। निरव मोदी घोटाला 

    शाम का समय, मोहल्ले के चबूतरे पर हम दस बारह लोग बैठे हुए थे. PNB घोटाला चर्चा का विषय था. तभी सामने से शर्माजी आते हुए दिखाई दिए| सब उनका इंतजार करने लगे, शर्माजी PNB में काम करते हैं|  शर्माजी ने भी देख लिया| वो भी निपटने की मुद्रा में आ गए| जैसे ही वो नजदीक आये, 
एक आदमी बोला:
          "क्यों शर्माजी? बैंको में कोई नियम कायदा होता है कि नहीं ?"

दूसरा बोला:
          "किसी को भी और कितना ही पैसा यूँ आँख बंद करके दे देते हो?"

तीसरा बोला:
          "कोई गारंटी वारंटी भी लेते हो कि नहीं ?"

चौथा बोला:
          "क्या गारंटी ली थी जो इतना पैसा दे दिया ?"

इतने सारे सवाल एकसाथ सुनकर शर्माजी उखड़ गए और बोले, 
          "तुमने क्या गारंटी ली थी जब पूरा देश दे दिया था ?"

         चौथा आदमी बोला,  "क्या मतलब"?

शर्माजी बोले,  
         "मतलब क्या ? हमने एक मोदी पर, उसकी बातों पर भरोसा करके पैसे दे दिए. तुमने भी तो एक मोदी पर भरोसा करके पूरा देश दे दिया! क्या वापिस आया अब तक?"
  
पहला आदमी बोला|       
         "वो तो 15 साल से गुजरात चला रहे थे|  पूरा मीडिया वहां के विकास के गुण गा रहा था |"

 शर्माजी ने जवाब दिया|           
        "तो वो भी इससे ज्यादा साल से कंपनियां चला रहा था पूरे देश में. और सारे फ़िल्मी एक्टर उसके साथ            फोटो खिंचवाने जाते थे. वो भी कोई ऐरा गेरा नहीं था."

एक आदमी ने प्रतिवाद किया|             
        "लेकिन तुमने साल दो साल उसका व्यवहार देख लिया था तो फिर उसके LOU रिवाइज क्यों किये ?"

शर्माजी पूरी तैयारी में थे|             
        "तो तुमने भी तो साल दो साल देख लिया था उसके बाद भी विधानसभाओं में उसके LOU रिवाइज       क्यों  किये ?"
            
दूसरा आदमी बोला.
        "लेकिन वो तो अभी बाकी कामों को पूरा करने की कह ही रहे हैं." 

शर्माजी ने पलटकर  कहा|      
       "कहने को तो हमारे वाला भी 6 महीने में सारा पैसा चुकाने की कह रहा है. तुम्हारे वाला तो 2022 की     बात कर रहा है जबकि उसका समय 2019 में खत्म हो रहा है."

अब किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था|

आखिर में हथियार डालते हुए एक आदमी बोला: "चलो ये बताओ कि रिकवरी के लिए क्या कर रहे हो" ?

शर्माजी ने एक लपेटे हुए पोस्टर को खोलकर दिखाया, जिसमे लिखा हुआ था -
    "तलाश है नीरव मोदी की, 11500 करोड़ बैंक घोटाले के आरोपी की|अंतिम बार प्रधानमंत्री      मोदीजी के साथ दावोस में देखे गए."

एक आदमी ने एतराज किया|
        "ये क्यों लिख रहे हो? मोदीजी का जिक्र क्यों कर रहे हो? ये तो गलत बात है|"

शर्माजी मुस्कुराये|
        "तो तुम बता दो उसके बाद कहां देखा था वहां का नाम लिख देते हैं|"

इतना कह कर शर्माजी आगे चल पड़े और रुक कर बोले: "अरे हाँ, तुम 4 साल की रिकवरी के लिए क्या कर रहे हो ?WhatsApp Political image gif Messages, image gif political messages on whatsapp, best political image gif messages for whatapp, anty BJP modi whatapp massages, congress, political, jokes, best anty bjp whataapp-massage ek bank wale ka dard



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages